विद्यालय में शिक्षकों ने ही की तालांबदी
विद्यालय में शिक्षकों ने ही की तालांबदी
भास्कर न्यूज | चैनपुर
बुनियादीविद्यालय चैनपुर के शिक्षकों ने हेडमास्टर संतू तिवारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को विद्यालय के ही शिक्षकों ने विद्यालय के ताला जड़ दिया। शिक्षकों का आरोप है कि हेडमास्टर मनमानी तरीके से विद्यालय लेट से आते हैं और उल्टा शिक्षकों पर ही रोब दिखाते हैं। मध्याहन भोजन में भी गड़बड़ी करते हैं तथा वेतन निकासी में उनके द्वारा टालमटोल किया जाता है। एक घंटा तालाबंदी की जानकारी मिलते उपमुखिया वृजमोहन प्रसाद ने शिक्षकों को समझा बुझा कर ताला खोलवाया। हेडमास्टर संतु तिवारी ने बताया कि शिक्षकों पर पठन-पाठन के लिए दबाव देता है तो वे लोग मनगढ़त आरोप लगा रहे हैं।