चक्रधरपुर. बंगालीएसोसिएशन चक्रधरपुर और अपोलो अस्पताल रांची के संयुक्त तत्वावधान में 14 दिसंबर को दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाला हृदय एवं कैंसर जांच शिविर अब 19 दिसंबर को लगेगा। 14 दिसंबर को माओवादी बंदी के कारण कार्यक्रम की तिथि में फेर बदल किया गया है।