पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 7 दिनों में हटेगा अतिक्रमण

7 दिनों में हटेगा अतिक्रमण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सप्ताह भर के अंदर चक्रधरपुर शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। एनएच 75 के किनारे दुकानदारों द्वारा अतिक्रमित की गई जमीन को छोड़ने के लिए अंचलाधिकारी की ओर से मौखिक अादेश दिया जा रहा है।

इधर, आदेश के बाद से दुकानदार परेशान हो गए हैं। बता दें कि एनएच 75 के दोनों किनारे सैकड़ों दुकानें लगाई जाती हैं। इससे पहले 15 सितंबर 2014 को सीओ नीतू कुमारी के नेतृत्व में एनएच 75 पर अतिक्रमण अभियान चलाया गया था।

प्रखंड कार्यालय से पवन चौक तक इस दौरान सैकड़ों दुकानें हटाई गई थीं। यह अभियान बिना चेतावनी दिए ही शुरू कर दिया गया था। इसके कारण लोग काफी नाराज थे। इसको देखते हुए इस बार सप्ताह भर पहले से ही अतिक्रमणकारियों जानकारी दी जा रही है।

सड़क किनारे लगी दुकान।

सड़क निर्माण के लिए होगी मापी

सोनुवा.सोनुवा-चक्रधरपुरमुख्य सड़क निर्माण के लिए सोनुवा बाजार में सड़क की मापी का काम जल्द ही शुरू होगा। अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बाजार क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य के लिए मापी कर सीमांकन किया जाना है। अतिक्रमण हट जाने से मुख्य सड़क के चौड़ीकरण में आसानी होगी।

चेतावनी के बाद भी नहीं हटा अतिक्रमण

सीओनीतू कुमारी द्वारा एनएच 75 के किनारे से दुकानदारों को हटने के लिए दो दिन पहले से मौखिक आदेश दिया गया है। फिर भी दुकानदार अब तक स्वयं से अतिक्रमण नहीं हटाए हैं। हालांकि आदेश के बाद से शहर में अतिक्रमण हटाने की चर्चा हो रही।

कभीभी कार्रवाई

^सप्ताहभर में किसी भी समय शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा सकता है। एनएच 75 पर स्थित दुकानदारों को मौखिक आदेश दे दिए गए हैं। यदि वे अपनी दुकान नहीं हटाते हैं तो प्रशासन उसे हटा देगा।^ नीतूकुमारी, अंचलाधिकारीचक्रधरपुर