क्रिसमस मिलन समारोह आज
क्रिसमस मिलन समारोह आज
चक्रधरपुर. पोटकास्थित आरसी चर्च परिसर में 14 दिसंबर रविवार को क्रिसमस पर्व के पूर्व मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी रवि शंकर शुक्ला होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में चक्रधरपुर शहर के आरसी चर्च, जीएल चर्च एवं सीएनआई चर्च के पल्ली ईसाई समुदाय के लोग शामिल होंगे। इस मौके पर प्रभु ईसा मसीह के जन्म से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।