पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नए वर्ष में बनेगा ओवरब्रिज : सांसद

नए वर्ष में बनेगा ओवरब्रिज : सांसद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर. चक्रधरपुरमें रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण नए साल के आरंभ में ही शुरू हो जाएगा। यह जानकारी सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने दिल्ली से लौटने के बाद दी है। उन्होंने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की प्रकिया पूरी कर ली गई है। बार-बार निविदा रद्द होने एवं पूर्व की यूपीए सरकार की शिथिलता से ओवरब्रिज नहीं बन पा रहा था। केंद्र में भाजपा की सरकार बनते ही इस दिशा में सकारात्मक पहल की गई। शिलान्यास की तिथि संसद सत्र की समाप्ति केे बाद तय की जाएगी। सांसद ने कहा कि जल्द ही एक-एक कर सभी योजनाएं धरातल पर उतरेंगी।