विकास के लिए किया गया मंथन
चाईबासा| मुंडासमाज के अधिकांश लोग रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं। बाहर रहने वाले लोग अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाते हैं, जो दुखद है। उक्त बातें रविवार को चक्रधरपुर प्रखंड के ग्राम गुड़ासाई में आयोजित बैठक में आदिवासी मुंडा समाज विकास समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने कही।
श्री लागुरी ने कहा कि मुंडा समाज के एकजुट होने से स्वरोजगार के दिशा में कार्य किया जा सकता है। समाज के लोगों को इस दिशा में गंभीर चिंतन की आवश्यकता है। श्री लागुरी ने कहा कि मुंडा समाज की एकता विकास के लिए लोगों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। समाज के लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। बैठक में सामाजिक मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया है। बैठक में धर्मसाई, सागीपी, चक्रधरपुर, गुड़ासाई, बुरूसाई, हिजिया, रोसोकवा सिरकापी गांव से काफी संख्या में समाज के सदस्य मौजूद थे।