पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मेले में लगे स्टॉल, सजावटी सामान कर रहे आकर्षित

मेले में लगे स्टॉल, सजावटी सामान कर रहे आकर्षित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेहाई स्कूल मैदान में हस्तशिल्प महोत्सव सह मेले में लोगों की काफी भीड़ रही। मेले में खादी ग्राम उद्योग के स्टॉल पर मोदी बंडी, मुरादाबाद के पीतल से बने डेकोरेशन आइटम, राजस्थानी अाचार एवं सहारनपुर की शीशम, गम्हार की लकड़ियों से बनी सजावट की वस्तुएं खास हैं। इसके अलावा देश के अन्य राज्यों के हस्तशिल्प के कुछ स्टॉल एक दो दिनों में मेले में जाएंगे।

खादीग्राम उद्योग : मोदीबंडी, गाऊन, कंबल, चादर, कुर्ता, शर्ट, मटका सिल्क, तसर, शाॅल आदि।

हस्तशिल्प मेले में सहारनपुर की लकड़ियों से बने सामान के स्टॉल।

सहारनपुर की लकड़ी से निर्मित वस्तुएं

चूड़ीस्टैंड, फलॉवर पोट, चकला स्टैंड, चकला बेलना, फल की डलिया, ट्रे आदि सामानों की कीमत 50 रुपए से लेकर 5 हजार रुपए तक है।

मुरादाबादके पीतल से निर्मित सामान

फ्लॉवरपोट, आइसक्रीम स्टैंड, लैंप, हुक्का, जर्मन सिल्वर से बने मोर आदि सामान की कीमत 30 रुपए से लेकर 6 हजार रुपए तक है।