- Hindi News
- याद किए गए ख्रीस्त राजा, हुए कई कार्यक्रम
याद किए गए ख्रीस्त राजा, हुए कई कार्यक्रम
पोटकास्थित ख्रीस्त राजा चर्च चक्रधरपुर में रविवार को सर्व कलीसियाई ख्रीस्तमस जयंती सह मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। समारोह का उदघाटन मुख्य अतिथि नगर पर्षद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो एवं विशिष्ट अतिथि समुएल टोपनो ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर केक काटकर किया। मौके पर अध्यक्ष रोशनी टोप्पो ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह ने महिला सशक्तीकरण एवं बच्चों के उत्थान के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्हीं कारण आज देश में महिलाओं एवं बच्चों को एक अलग मुकाम मिल पाया है। सब मिलकर प्रण करें कि अच्छाई के लिए सदा कार्य करते रहेंगे। इससे पहले नगर पर्षद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो एवं विशिष्ट अतिथि समुएल टोपनो को शाॅल आेढ़ा कर सम्मानित किया गया। इसके बाद कैथोलिक चर्च के फादर समीर सोरेंग ने चरनी की प्रार्थना की। सीएनआई जीईएल चर्च के पल्ली पुरोहितों ने बाइबिल पाठ किया। वहीं सीएनआई चर्च, जीईएल चर्च, कैथोलिक चर्च कार्मेल स्कूल के बच्चों एवं मसीह समुदाय के लोगों ने ख्रीस्त जयंती के अवसर पर समूह गीत, नृत्य, नाटक की प्रस्तुति की।
सोनुवा : स्टेशन कॉलोनी में क्रिसमस मिलन समारोह में नृत्य करते युवा।
चक्रधरपुर: मिलन समारोह में उपस्थित मुख्य अतिथि।
प्रभु यीशु की महिमा गाते हैं...
रंगारंगसांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कार्मेल स्कूल के बच्चों ने वंदना से किया। नृत्य प्रभु यीशु की महिमा गाते है, आराधना हम करते हैं, पूरे दिल और मन से तेरी महिमा गाते हैं यीशु आ.., इसके बाद जीईएल चर्च के बच्चों ने शुभ कामना है तुम सबको.., सीएनआई चर्च संडे स्कूल के बच्चों ने मेरा राजा है महान.., कैथोलिक चर्च की महिला संघ ने समूह नृत्य में बालक यीशु को प्यार करो.. इसके बाद चक्रधरपुर कैथोलिक चर्च के युवा संघ द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर सभी ने यीशु की भक्ति में डूबे रहे।
ये थे मौजूद
ख्रीस्तराजा गिरजा के पल्ली पुरोहित रिचर्ड मिरांडा, नगर पर्षद अध्यक्ष रोशनी टोप्पो, संत जेवियर स्कूल के प्राचार्य वर्णन डिसूजा, कैथोलिक चर्च के फादर समीर सोरेंग, सीएनआई चर्च के पल्ली पुरोहित आरएनएस नाग, जीईएल चर्च के पल्ली पुरोहित क्राइस्ट कुशल मरांडी, विश्राम सामड, रेमिस लकड़ा, सिस्टर माइकल, सिस्टर रुबी, विमल टोपनो, राहुल एंथोनी सहित मसीही समुदाय के सैकड़ों लोग मौजूद थे। मौके