बीएलओ पंचायत सेवकों की बैठक आज
चक्रधरपुर| त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव 2015 की तैयारी के लिए 2011 की जनगणना के अनुसार वार्ड गठन, परिसीमन तथा नजरी नक्शा तैयारी करने से संबंधित 15 दिसंबर को प्रखंड संसाधन केंद्र चक्रधरपुर में बैठक रखी गई है। उक्त बैठक में बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) और पंचायत सेवक भाग लेंगे। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे आहूत की गई है। जिसमें मतदान केंद्र 51 से 164 तक के सभी बीएलओ एवं सभी पंचायतों के पंचायत सेवकों को उपस्थित होना अनिवार्य है। यह जानकारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी नित्यानंद शर्मा ने दी है।