- Hindi News
- संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में 60 छात्रों ने लिया भाग
संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता में 60 छात्रों ने लिया भाग
रविवारको शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तुलसी भवन में आयोजित सरल संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में कुल 82 में से 22 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। माओवादी बंदी के कारण दूर दराज के विद्यार्थी नहीं पहुंच पाए। बता दें कि विगत माह अनुमंडल स्तरीय सरल संस्कृत ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हुई थी। 82 विद्यार्थियों को जिला स्तरीय परीक्षा के लिए चयनित किया गया था।
यह परीक्षा चाईबासा में भी आयोजित हुई थी। वहां 84 विद्यार्थी भाग लिए। जिला स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा में अव्वल अंक लाने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय सरल संस्कृत ज्ञान परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा। जिसमें सफल विद्यार्थियों को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।