पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झामुमो के बागी तैयार कर रहे हैं मंच

झामुमो के बागी तैयार कर रहे हैं मंच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभाचुनाव में अलग-अलग कारणों से झामुमो से बगावत करने वाले जिले के नेता एक मंच पर सकते हैं।

इसकी तैयारी कर रहे हैं। चक्रधरपुर में शनिवार को एेसे बागी नेता एक दौर की बैठक भी कर चुके हैं। इस बात को मजबूती देते हुए झामुमो से अलग होकर चक्रधरपुर विधानसभा से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले झामुमो के जिला उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य रामलाल मुंडा ने बताया कि यह बात सही है कि एक मंच पर सभी नेताओं को लाने की कोशिश जारी है। उन्होंने कहा कि कोल्हान मुक्ति मोर्चा के नाम से एक संगठन बनाने की योजना है। बता दें कि झामुमो जिलाध्यक्ष बिरसा मुंडा ने भी टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया है। इसके बाद मनोहरपुर विधानसभा से जभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।