कोहरे के बीच शहर गांव
सर्दमौसम ने करवटें बदला है। शनिवार के बाद रविवार को भी मौसम काफी सर्द रहा। चक्रधरपुर आसपास के लोगों की जिंदगी दो दिनों से धुंध और कोहरे के बीच बीत रही है। शीतलहर के प्रकोप से पोड़ाहाट अनुमंडल में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल का सबसे ठंडा दिन 14 दिसंबर रहा। चक्रधरपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि रात का पारा छह डिग्री तक पहुंच जा रहा है। मनोहरपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं बीच-बीच में बूंदा-बांदी बारिश होने से लोग घर से निकलना भी बंद कर दिए हैं। रविवार को सूर्य के दर्शन नहीं हुए।
कुछइस तरह बने हालात
सुबहआसमान में कोहरा और धुंध। बीच-बीच में बूंदा-बांदी बारिश होती रही। लोग जरूरी काम होने पर ही सड़कों पर निकले। ऐसे तो रविवार होने के कारण स्कूल और सरकारी ऑफिस बंद ही थे। ठंड और शीतलहर का असर था कि लोग सुबह से ही गर्म कपड़ों में ढंके नजर आए। शहर की सड़कों और बाजारों में भी चहल-पहल कम दिखी।
कोहरे से ढंकी घाटी
बंदगांव|घाटीका इलाका कोहरे की चादर से ढंका हुआ है। दूसरे दिन भी धूप नहीं निकलने से लोग कड़ाके के ठंड में दिन गुजारे। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम का बदला मिजाज : गोइलकेरा| गोइलकेरासमेत आसपास के इलाकों में मौसम के बदले मिजाज ने ठंड में इजाफा कर दिया है। यहां पिछले तीन दिनों से आसमान में बादल छाए हुए हैं। सूर्य बादलों की ओट में छिपा हुआ है। इससे दिनभर लोग ठंड का अनुभव कर रहे हैं। वहीं शनिवार की शाम रविवार को हल्की फुहारें भी पड़े।
बादल छंटते ही बढ़ेगी ठंड
^अभीआसमान में बादल छाए हुए हैं, लेकिन बादलों के छंटते ही न्यूनतम पारा में और गिरावट सकती है। बारिश और शीतलहर के प्रकोप से किसानों को नुकसान होगा। कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात रहेंगे।^एके महतो,मौसमविज्ञानी, मौसम विभाग रांची
ट्रेनें चलीं लेट, ट्रैक पर नजर
इधररेल मंडल से होकर गुजरनी वाली कई ट्रेनें कोहरे के कारण लेट चल रही हैं। रेलवे की ओर से ट्रैक पर ट्रैकमैनों को नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि इस मौसम में पटरियों के क्रैक होने की आशंका बनी रहती है। इसी मौसम में ज्यादा दुर्घटनाएं होती हैं। खड़गपुर रेल मंडल से होकर आने वाली ट्रेनें ज्यादा लेट चल रही हैं। इस रूट पर कोहरे का घनत्व ज्यादा है।