रक्तदान शिविर 17 दिसंबर को
झारखंडग्रामीण चिकित्सक संघ के तत्वावधान में 17 दिसंबर को चौथा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का आयोजन संघ के स्थापना दिवस के मौके पर सिलफोड़ी स्थित सुमित्रा देवी शिशु विद्या मंदिर में आयोजित होगा। संघ ने शहर के लोगों से शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान शिविर को सफल बनाने की अपील की है। संघ के सदस्यों ने कहा कि आप लोगों के सहयोग ही ऐसे पुण्य के काम को सफल किया जा सकता है।