पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आदिम क्षत्रिय सम्मेलन फरवरी में

आदिम क्षत्रिय सम्मेलन फरवरी में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहलीफरवरी को चक्रधरपुर में आदिम क्षत्रिय महासभा का विराट सम्मेलन आयोजित है। इस सम्मेलन में कोल्हान भर के राजपूतों का जुटान होगा। यह निर्णय सरायकेला राजवाटी में कोल्हान प्रमंडलीय स्तर की एक बैठक में समाज के लोगों ने लिया है। बैठक की अध्यक्षता सरायकेला राजा प्रताप आदित्य देव ने किया। इस दौरान समाज की दशा दिशा पर चर्चा हुई। संवैधानिक ढांचा में सामाजिक विकास के बाबत लगभग चार घंटे तक चर्चा चली। इस दरम्यान आदिम क्षत्रिय महासभा की स्थायी सांगठनिक इकाई का गठन चक्रधरपुर में आयोजित सम्मेलन में ही लेने का निर्णय लिया गया। मौके पर राजा प्रताप आदित्य देव ने कहा कि पोड़ाहाट राज की राजधानी में ही यह सम्मेलन होगा। इससे सफल बनाने के लिए कोल्हान प्रमंडल को दस जोन में बांटा गया है। बैठक में सरायकेला, ईचागढ़, खरसावां, चक्रधरपुर ,केरा, मनोहरपुर, ईचागढ़, झुरकूली, तिरला, दुगनी, बांकसाई आदि जगहों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

सरायकेला राजवाटी में कोल्हान के राजपूतों की हुई बैठक

ये रहे उपस्थित

विद्याविनोद सिंह देव, हेमंत सिंह देव, अनूप कुमार सिंह देव, उदय कुमार सिंह देव, जयकुमार सिंह देव, नवकिशोर सिंह देव, राजन सिंहदेव, राहुल आदित्य, वीरेंद्र सिंह, कामाख्या नारायण सिंह, प्रशांत सिंह देव ,अश्विनी बघेल, राजेश कुमार सिंह देव, प्रदीप कुमार सिंह देव, रामजी सिंह देव सहित अन्य मौजूद थे।