पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फ्रेंड्स क्लब ने सीसीए को 47 रनों से हराया

फ्रेंड्स क्लब ने सीसीए को 47 रनों से हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चाईबासा| जिलाक्रिकेट संघ के तत्वाधान में एसआर रूंगटा डिवीजन लीग के अंतर्गत खेले गए मैच में फ्रेंड्स क्लब ने सीसीए चक्रधरपुर की टीम को 47 रनों से पराजित कर पूरे चार अंक हासिल किए। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टाॅस फ्रेंड्स क्लब के कप्तान ने जीता तथा पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। फ्रेंडस क्लब की टीम ने निर्धारित 35 ओवरों में 7 विकेट खोकर 236 रन बनाए। इस टीम की ओर से सबसे अच्छी बल्लेबाजी उदघाटक बल्लेबाज राहुल राणा ने की जिसने 12 चौकों मदद से सर्वाधिक 78 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजो में एस सेनगुप्ता ने 4 चौकों 7 छक्कों की मदद से 65 रन, इन्द्रनील दास ने 2 चौकों 2 छक्कों की मदद से 29 रन शुभम कुमार ने 2 चौकों की मदद से 19 रनों का योगदान दिया। सीसीए चक्रधरपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए चन्द्रनाथ ठाकुर ने 33 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट लिया जबकि रमाकांत सिंह, दीपक गुप्ता सुजय शाह को एक-एक विकेट मिला। जीत के लिए 35 ओवरों में 237 रनो का पीछा करने उतरी सीसीए चक्रधरपुर ने 35 ओवरों में ही सभी विकेट खोकर 189 रन ही बना सका और लक्ष्य से 47 रन दूर रह गया। इस टीम की ओर से उदघाटक बल्लेबाज सुजय शाह ने 12 चौकों 3 छक्कों की मदद से शानदार 100 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजो में दीपक गुप्ता ने 3 चौकों की मदद से 22 रन सूरज पाण्डे ने 1 चौका 1 छक्का की मदद से 13 रनों का योगदान दिया।