पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चक्रधरपुर का धीरज बना टॉपर

चक्रधरपुर का धीरज बना टॉपर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रविवारको आयोजित 24 वीं पदमाबाई अंतर जिला गणित प्रतियोगिता में मधुसूदन स्कूल आसनतलिया चक्रधरपुर का धीरज कुमार प्रधान पहला टॉपर बना। उसे 6500 रुपए, द्वितीय टॉपर शिलपोढ़ी के विश्वरंजन महतो को 4500 तीसरे टॉपर डीएवी चाईबासा के देवयांश गोयल को 3000 रुपए के साथ कई अन्य पुरस्कार दिए गए। गणित प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों से आए कुल 60 बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इनमें वैसे बच्चे अधिक रहे जिन्हें प्रतियोगिता के दौरान अच्छे अंक प्राप्त हुए पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान बच्चों के लिए वाद-विवाद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। गणित वाद-विवाद प्रतियोगिता में नगर पर्षद की अध्यक्ष नीला नाग मुख्य अतिथि के रूप में चाईबासा चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष ललित शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए

इनका रहा योगदान

प्रतियोगिताका आयोजन एसआर रूंगटा ग्रुप के उद्योगपति मुकुंद रूंगटा अपनी बड़ी बहन स्वर्गीय पद्माबाई की याद में करते रहे हैं। मुकुंद रूंगटा ने अपनी बहन पद्माबाई के विषय में बताया, जोे गणित में काफी तेज थी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेक शर्मा, कल्याण जी, दुर्गेश खत्री, गिरीश दोदराजका, अमित पोद्दार, रितेश चिरानीयां, विष्णु भूत, रोषण अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, रवि अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, सौरभ मूंधड़ा, राहुल कर्मकार, आकांक्षा चांडक, विनय दोदराजका एवं राम अवतार अग्रवाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।