पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरु दर्शन बिन चैन आवे...

गुरु दर्शन बिन चैन आवे...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनोहरपुर | रविवारको स्थानीय हाजरा कंपनी के प्रांगण में ठाकुर अनुकूलचंद्र जी की 127वीं जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस मौके पर ठाकुरजी के अनुयायियों द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम अनुष्ठानों का आयोजन किया गया था। आयोजन का शुभारंभ रविवार को वेद मांगलिक शहनाई वादन के साथ किया गया। उसके बाद ऊषा कीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह 9 बजे ठाकुरजी की शोभायात्रा पूरे मनोहरपुर इलाके में निकाली गई। इस मौके पर गाजे-बाजे के साथ लोग ठाकुरजी के भजन गाए। उसके बाद 11.30 बजे हाजरा कंपनी के प्रांगण में साधारण सभा भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। मौके पर ठाकुरजी के दिव्य जीवन वाणी पर विभिन्न वक्ताओं ने प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में आनंद बाजार, मातृ सम्मेलन, विनती प्रार्थना, धर्म ग्रंथादि पाठ का भी आयोजन किया गया। मौके पर मनोहरपुर, आनंदपुर, जराईकेला, राउरकेला, चक्रधरपुर, गोइलकेरा, उपस्थित थे।

सतसंग में जुटे लोग।