पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओवरब्रिज बनने से पहले दिए आठ सुझाव

ओवरब्रिज बनने से पहले दिए आठ सुझाव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| चक्रधरपुरमें रेलवे ओवरब्रिज बनाने से पहले ओवरब्रिज निर्माण संघर्ष समिति ने आठ सुझाव राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग को दिए हैं। समिति के संयोजक उमापद बटव्याल के मुताबिक उन्होंने 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजपथ विभाग के चीफ इंजीनियर एपी पाठक , निजी सचिव राजकुमार, अनुभाग अभियंता एके पांडेय से मिलकर सुझाव रखे। जिसमें ओवरब्रिज बनाने के दौरान ब्रिज की गुणवत्ता के बारे में बताया गया है। इन सुझावों में कहा गया है कि ओवरब्रिज जहां बनेगा उसके पास ही कैंप ऑफिस बने, इस योजना की निगरानी के लिए डीसी स्तर पर एक कमेटी का गठन हो, ब्रिज बनाने के दौरान कोई दुर्घटना नहीं हो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन ले इसके लिए कैंप ऑफिस के बगल में 24 घंटे फर्स्ट एड बॉक्स, एंबुलेंस एक मेडिकल टीम रहना जरूरी है। इस तरह आठ सुझाव राष्ट्रीय राजपथ विभाग को दिए गए हैं।