पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्राइम कंट्रोल के लिए हुई मीटिंग

क्राइम कंट्रोल के लिए हुई मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| चक्रधरपुरमंडल रेल प्रबंधक के सभागार में मंगलवार को रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की क्राइम मीटिंग वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण कुमार चौरसिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। 4 घंटे तक चली इस मीटिंग में सुरक्षा से संबंधित कई अहम फैसले लिए गए। इस संबंध में श्री चौरसिया ने बताया कि रेलवे यात्रियों की जान माल की सुरक्षा संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसके अलावा चक्रधरपुर रेल मंडल में आरपीएफ के 8 पोस्ट 6 आउट पोस्ट के थाना प्रभारियों से उनके थाने के अंतर्गत होने वाले क्राइम के ग्राफ की समीक्षा की गई और उन्हें दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही आरपीएफ के जवानों पदाधिकारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए फैसला लिया गया। इस मौके पर चक्रधरपुर के एएससी एमके राय, टाटानगर के एएससी आरके सिन्हा, राउरकेला के एएससी एके जेना, टाटानगर के ओसी डी शर्मा, चक्रधरपुर के ओसी अजय कुमार, आरबी सोनी, एलके दास, गुजन कुमार, एस चन्द्रा, आरके सिंह सहित सीआईबी एसआईबी के इंस्पेक्टर थाना प्रभारी मौजूद थे।