पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घने कोहरे ने घटा दी ट्रेनों की रफ्तार

घने कोहरे ने घटा दी ट्रेनों की रफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| घनेकोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार घटा दी है। कोहरा के कारण हावड़ा-मुंबई रूट होकर चलनेवाली यात्री ट्रेनें बिलंब से चल रही हैं। कई ट्रेनें आधे से लेकर आठ घंटे विलंब से चल रही हैं। मंगलवार को मुंबई से हावड़ा की आेर जाने वाली गीतांजली एक्सप्रेस चक्रधरपुर स्टेशन अपने निर्धारित समय 07.10 बजे की जगह एक घंटे 20 मिनट विलंब से 08.30 बजे पहुंची। जबकि नई दिल्ली से भुवनेश्वर जानेवाली साप्ताहिक एक्सप्रेस 8 घंटे नादेड़ हावड़ा एक्सप्रेस 4 घंटे अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस 30 मिनट विलंब से चक्रधरपुर पहुंची है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ट्रेनोंकी गति कम करने का निर्देश : कोहरेको देखते हुए रेलवे ने मेल एक्सप्रेस लोको पायलटों को निर्देश दिया है कि वे ट्रेन की गति 60 किलोमीटर प्रतिघंटे रखें। साथ ही लोको पायलट को अगर सिगनल ठीक से नजर नहीं रहा हो तो अपने अनुसार 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड से भी ट्रेन चला सकते हैं।