चैनपुर में 80 वर्षीय वृद्धा घर से लापता
चक्रधरपुर | चैनपुरनिवासी चेमी देवी उर्फ सुशीला देवी (80 वर्ष) पिछले आठ दिसंबर से अपने घर से लापता हो गयी है। उक्त आशय की सूचना उसका पोता सूर्य नारायण नापित ने मंगलवार को चक्रधरपुर थाने में दी है। उसने बताया की चैनपुर स्थित घर से बाथरूम जाने की बात कहकर वह घर से निकली परंतु काफी देर तक वापस नहीं लौटने के बाद इन लोगों ने खोजबीन की परंतु कुछ पता नहीं चला।