- Hindi News
- अब कैमरे की निगाह में रहेगी रेलवे कैंटीन
अब कैमरे की निगाह में रहेगी रेलवे कैंटीन
चक्रधरपुरडीआरएम कार्यालय के समीप स्थित रेलवे स्टाफ कैंटीन की तस्वीर बदल रही है। इस कैंटीन को मॉडल बनाने की प्रक्रिया चल रही है। खाने-पीने की वस्तुओं की गुणवत्ता रेलकर्मियों पर नजर रखने के लिए रेलवे ने कैंटीन में चार सीसीटीवी कैमरा लगवाए हैं। मॉडल कैंटीन में रेलकर्मी अब वाटर प्योरीफायर का पानी पी सकेंगे। इसके साथ गर्म कॉफी चाय की चुस्की भी ले सकेंगे। इसके लिए कैंटीन में आधुनिक कॉफी मशीन लगाई गई है। कैंटीन में कम मूल्य पर खाने-पीने का सामान मिलेगा। इससे रेलकर्मियों के खर्च में कमी आएगी साथ में बढ़िया खाना भी मिलेगा।
15 रुपए में मिलेगा खाना, समोसे 3 रुपए में
कैंटीनमें रेलकर्मियों को दोपहर में 15 रुपए में शाकाहारी खाना मिलेगा। जिसमें चावल, दाल, सब्जी की गुणवत्ता अच्छी रहेगी। वहीं नॉनवेज में मछली एक पीस 10 रुपए, एक अण्डा 7 रुपए चिकेन तीन पीस 25 रुपए में मिलेगा। इसके अलावा सुबह के नाश्ते में इडली, उपमा 7 रुपए प्लेट, घुघनी 3 रुपए प्लेट मिलेगा। जबकि शाम के नाश्ते में समोसे, आलू चॉप बरा 3 रुपए पीस मिलेगा। एक कप चाय 4 रुपए और कॉफी 5 रुपए में मिलेगी। वेज सूप 7 रुपए में रेलकर्मियों को मिलेगा।
पहले क्या थी व्यवस्था
स्टफकैंटीन मेंं पहले खाने-पीने की चीजों में गुणवत्ता नहीं रहती थी। इस कारण रेलकर्मी अपने कार्यालय से निकल कर बाहर खाना खाने जाते थे। इससे रेलकर्मियों को अधिक पैसे देने पड़ते थे।
ये सामान लागाए गए
चारसीसीटीवी कैमरे, छह सीलिंग फैन, आईना, मेन्यू डिस्प्ले बोर्ड, सुझाव बॉक्स, कॉफी मशीन, फ्रीज, एक्वागार्ड, इंडक्शन चूल्हा, अवन आदि।
डीआरएम करेंगे उदघाटन
चक्रधरपुररेल मंडल के डीआरएम राजीव अग्रवाल 10 दिसंबर की शाम पांच बजे पर्सनल विभाग के द्वारा संचालित इस स्टाफ कैंटीन का उदघाटन करेंगे। इसको देखते हुए कैंटीन में रंगरोगन किया जा रहा है।
रेलवे स्टाफ कैंटीन में सीसीटीवी कैमरा लगाते कंपनी के कर्मी।
रेलवे स्टाफ कैंटीन