पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंदगांव| शहीदमछुआ गागराई दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ बुधवार को नकटी स्थित हाथी मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता का उदघाटन नकटी पंचायत के मुखिया मिथुन गागराई एवं झामुमो नेता श्याम गागराई ने सामूहिक रूप से किया। उदघाटन मैच गाड़ाकुटी बूढ़ा टीम चक्रधरपुर बनाम एस एम जी क्लब नकटी के बीच खेला गया। इस खेल में गाड़ाकुटी टीम ने तीन गोल दागकर विपक्षी टीम एस एम जी क्लब नकटी पर तीन जीरो की अजेेय बढत हासिल कर ली। विजयी टीम को समाजसेवी सविता गागराई द्वारा 500 रुपए का विशेष पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।