- Hindi News
- रेलवे कोर्ट में झामुमो प्रत्याशी सहित 30 हुए पेश
रेलवे कोर्ट में झामुमो प्रत्याशी सहित 30 हुए पेश
आरपीएफके जवानों ने विभिन्न मामलों में संलिप्त 30 लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विशाल श्रीवास्तव की अदालत में प्रस्तुत किया। वहीं खरसावां विधानसभा के झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई उर्फ कृष्णा गागराई भी बुधवार को कोर्ट में एक मामले मे पेश हुए हैं। कोर्ट में दंडाधिकारी ने 29 लोगों के जुर्म को देखते हुए 5300 रुपए जुर्माना कर रिहा कर दिया। जबकि एक को जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार घाटशिला आरपीएफ के जवानों ने 12 लोगों को स्टेशन परिसर में गंदगी फैलाने के जुर्म में धारा 145 के तहत एवं दो लोगों को महिला डिब्बे में सफर करने के जुर्म में धारा 162 के तहत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था।
वहीं चक्रधरपुर आरपीएफ के जवानों ने 11 लोगों को स्टेशन परिसर में अश्लील हरकत करने के जुर्म में एवं 4 लोगों को साउथ बिहार ट्रेन के महिला डिब्बे में सफर करने के जुर्म में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। वहीं सीनी आरपीएफ के जवानों ने खरसावां कदमडीहा स्ट्रीट मुहल्ला निवासी नुरुद्दीन को महालीमुरूप राजखरसावां स्टेशनों के बीच बुरूडीह रेलवे फाटक को धक्का मार कर तोड़ने के जुर्म में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। जिसे अदालत ने जेल भेज दिया।
चक्का जाम मामले में पेश हुए कृष्णा
रेलवेन्यायिक दंडाधिकारी विशाल श्रीवास्तव की अदालत में बुधवार को खरसावां के झामुमो प्रत्याशी दशरथ गागराई उर्फ कृष्णा गागराई प्रस्तुत हुए। इस संबंध में श्री गागराई ने बताया कि 2012 में खरसावां स्टेशन पर इस्पात एक्सप्रेस का अप डाउन में ठहराव मेमू ट्रेन में दो अतिरिक्त डिब्बे लगाने की मांग काे लेकर रेलवे के खिलाफ रेल चक्का जाम किया गया था। सीनी आरपीएफ द्वारा थाने में चक्का जाम करने के आरोप में केस किया गया था। इस केस में बेल पहले ही मिल चुकी है।