हाजियों का सम्मान, होगा रक्तदान
मुस्लिमसेंट्रल अंजुमन चक्रधरपुर की ओर से 18 दिसंबर को कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका निर्णय एक बैठक कर लिया गया है। बैठक में तय हुआ कि 18 को रक्तदान शिविर लगाने के अलावा हाजियों का सम्मान किया जाएगा। रक्तदान शिविर सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा।
इसमें जमशेदपुर की बीबीडीए का सहयोग रहेगा। दूसरे कार्यक्रम में इस वर्ष हज से लौटे हाजियों को सम्मान किया जाएगा। इसमें नौ पुरुष नौ महिलाएं शामिल होंगी। तीसरे कार्यक्रम में उर्दू साहित्य की सेवा करने और उर्दू गजलों पर आधारित दो पुस्तकें कहकशां अज्म जबां प्रकाशित करने पर साहित्यकार तौहीद मैकश को सम्मानित किया जाएगा। चौथे कार्यक्रम में एनएसडीसी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करनेवाले 80 विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। सारे कार्यक्रम गुरुद्वारा सभागार में होंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब चक्रधरपुर, सेक्रेड हर्ट स्कूल, भगेरिया फाउंडेशन, रेडक्रॉस सोसायटी का भी योगदान रहेगा। इसकी जानकारी अंजुमन के अध्यक्ष हाजी अरशद अहमद खान, सचिव तजम्मुल हुसैन ने दी है।
सम्मान कार्यक्रम में नौ पुरुष नौ महिलाएं शामिल
अंजुमन की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी।