18 दिसंबर को 9 घंटे बंद रहेगा रेल फाटक
18दिसंबर को एनएच 75 के झींकपानी से जैंतगढ़ का मार्ग नौ घंटे तक बाधित रहेगा। हालांकि रेलवे इस दौरान एनएच 75 पर गाड़ियों की आवाजाही जारी रखने के लिए डायवर्ट रूट गांवों से होकर बनाएगी। नौ घंटे तक रेलवे की ओर से झींकपानी तालाबुरू रेलखंड के बीच मौजूद रेलवे फाटक संख्या 21 किमी संख्या 330 /11 को बंद रखा जाएगा। इस दौरान रेलवे ट्रैक के अलावा रेलवे फाटक की मरम्मत की जाएगी। इस संबंध में रेलवे की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। बताया गया है कि 18 दिसंबर की सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक रेलवे का काम होगा।
^रेलवे की ओर से 18 दिसंबर को नौ घंटे तक तालाबुरू झींकपानी रेलखंड के रेल फाटक पर काम होगा। रेल फाटक नंबर 21 की मरम्मत होगी। रोड जाम हो इसके लिए रेलवे की ओर से बने डायवर्ट रुट पर जाना होगा।^ एकेअग्रवाल, सीनियरडीसीएम
क्या होगी दिक्कत
एनएच75 होने के कारण चाईबासा से ओड़िशा की ओर जाने वाली बसें, छोटी गाड़ियों के अलावा जगन्नाथपुर, किरीबुरू आदि की ओर जाने वाली गाड़ियों को डायवर्ट रूट से जाना पड़ेगा। मेन रोड बंद रहने पर भारी वाहनों को रुकना भी पड़ सकता है। स्कूली बच्चों को परेशानी होगी।