बच्चों ने नृत्य से सबका मन मोहा
संत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल जूनियर कॉलेज का 15 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर स्कूल जूनियर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य-गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोहा। बाद में अतिथियों ने बच्चों के बीच पुरस्कार वितरित किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त अबुबकर सिद्दीक पी और विशिष्ट अतिथि 179 बटालियन के कमांडेंट नदीम अहमद समदानी उपस्थित थे। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत मेें स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों की तालियां बटोरीं। विद्यालय परिवार की ओर से वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से अतिथियों काे बुके देकर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य सिस्टर शीतल, वाइस प्रिंसिपल सिस्टर जैंसी, सिस्टर हेलेन, जेवियर्स बालक मध्य विद्यालय के प्राचार्य फादर सहाय थॉसन, फादर टॉम, फादर हालेन बोदरा, जूलियन आदि उपस्थित थे।
बच्चों ने सिखा आर्ट ऑफ लिविंग
सूरजमलजैन डीएवी मेंशनिवार को चक्रधरपुर के रोटरी क्लब के द्वारा आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों ने बच्चों को परीक्षा पूर्व तनावमुक्त जीवन जीने की कला सिखाई। हास्य विनोद गीत के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए हिमांशु ने बच्चों को तनावमुक्त जीवन जीने की कई व्यावहारिक जानकारियां दीं। उन्होंने बताया कि जब हमारा मन कमजोर होता है तब परिस्थितियां हमारे लिए समस्या बन जाती हैं, जब हमारा मन संतुलित होता है तब परिस्थितियां हमारे लिए चुनौती बन जाती हैं और जब हमारा मन मजबू होता हैं तब परिस्थितियां अवसर का काम करती हैं। इसके बाद आर्ट ऑफ लिविंग की सदस्या मधु लट्ठ ने रोचक कहांनियों के माध्यम से बच्चों को जीने की कला सिखाई। उन्होंने कहा कि सफलता के लिए सकारात्मक सोच के साथ-साथ माता-पिता, गुरूजनों का सम्मान की आवश्यक है। दैनिक जीवन मेंे घटित होने वाली घटनाओं की तालिका बनाकर स्वमूल्यांकन की आवश्यकता पर बल देने को कहा।
शिक्षा में बदलाव जरूरी : अबुबकर
समारोहमें मुख्य अतिथि डीसी अबुबकर सिद्दीक पी ने कहा कि आज के दिन शिक्षा बहुत जरूरी है। पढ़ना-पढ़ाना बहुत जरूरी है। समय के अनुसार शिक्षा में बदलाव लाने की जरूरत है। जिस समाज मेें आप रहते ह