गुस्से में ग्रामीण, 24 घंटे की मोहलत
डीटीओके बॉडीगार्ड द्वारा मैक्सी ड्राइवर की बेरहमी से की गई पिटाई से गुस्साए ग्रामीण कई दलों के नेता रात को अनुमंडल अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा किया है। इलाज के दौरान ही पत्रकारों से बातचीत में भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी ने कहा कि ये डीटीओ की गुंडई है। वे वसूली के लिए चक्रधरपुर आते हैं।
जभासपा नेता राकेश रंजन, अविनाश पुरती,मनोज सिंह अन्य ने कहा है कि 24 घंटे के अंदर अगर बॉडीगार्ड को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो सड़क जाम की जाएगी। केरा गांव से सैकड़ों की संख्या में आए ग्रामीण भी रोड जाम करने के मूड में थे। मौके पर भाजपा नेता अशोक षाड़ंगी के अलावा पप्पू लाला,गणेश तांती,श्रीबंत षाड़ंगी अन्य भी मौजूद थे
गलत बात है हम क्यों तोड़ें हाथ
भास्कर: आरोप है कि पांच हजार रुपए घूस मांग रहे थे?
डीटीओ : नहींऐसी कोई बात नहीं, मैं क्यों मांगू घूस।
भास्कर:आप आपके बॉडीगार्ड ने ड्राइवर को पीट कर दोनों हाथ तोड़ दिये?
जबाव : नहींमैं क्यों मारूं। मेरा काम है गाड़ियों के कागजात की जांच करना। कोई और बात होगी। एक गाड़ी का पीछा किया गया था, लेकिन वह कहीं चला गया।
भास्कर: आरोप है आपके इशारे पर बॉडीगार्ड ने घटना को अंजाम दिया है?
जबाव :नहीं ,ऐसीकोई बात नहीं है। मैं क्यों मारूं। ये गलत आरोप है।
5000 मांगा घूस, नहीं रोका तो तोड़ दिया हाथ
घायलप्रदीप कुमार ज्योतिषी के मुताबिक वह मैक्स वैन लेकर चक्रधरपुर से केरा रहा था। इसी दौरान गांधी स्कूल के समीप डीटीओ के गार्ड ने उसे हाथ दिया। उसने गाड़ी धीमी की तो उससे पांच हजार रुपए की मांग की गई। रुपए देने में असमर्थता जताने पर गार्ड ने उसे पीटना चाहा, तो वह डर से गाड़ी को लेकर केरा की ओर भागा। रास्ते में बांझीकुसूम के पास डीटीओ नवीन कुमार ने गाड़ी के आगे अपनी सरकारी गाड़ी रोक दी। उसके बाद डीटीओ के आदेश पर बॉडीगार्ड ने लाठी पिस्तौल की बट से उसी बुरी तरह मारा पीटा।
साढ़े 17 हजार रुपए वसूला जुर्माना
गुरुवारको परिवहन विभाग के पदाधिकारी नवीन कुमार ने शहर के स्टेट बैंक शाखा के समीप वाहन चेकिंग अभियान चला कार करीब साढ़े 17 हजार रुपए की वसूली की है। इस दौरान करीब 50 वाहनों काे पकड़ कर उनका चालान काटा गया। दो पहिया और चार पहिया वाहनों की भी जांच की गई। जांच में लाइसेंस, इंश्योरेंस, हेलमेट आदि देखा गया। हेलमेट नहीं पहने वालों से 300 रुपए, लाइसेंस और