पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहादत दिवस पर याद किए गए मछुआ

शहादत दिवस पर याद किए गए मछुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडआंदोलनकारी मछुआ गागराई का 26वां शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर बंदगांव प्रखंड के नकटी में मछुआ गागराई की प्रतिमा पर चाईबासा के निवर्तमान विधायक सह झामुमो प्रत्याशी दीपक बिरुवा, चक्रधरपुर के झामुमो प्रत्याशी शशिभूषण सामड शहीद के परिजनों समेत दर्जनों लोगों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मौके पर झामुमो की ओर से शहीद मछुआ गागराई की विधवा रंदाई गागराई परिवार के सदस्यों को शााॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक दीपक बिरुवा ने कहा कि मछुआ गागराई की शहादत बंदगांव क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा का काम करती रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो झारखंड आंदोलनकारियों का हितैशी रहा है। मौके पर नकटी गांव में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। मछुआ गागराई को श्रद्धांजलि देने वालों में जिप सदस्य मनमोहन गागराई, प्रमुख पंकज गागराई, मुखिया मिथुन गागराई, झामुमो जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर महतो, रहमान हिना, सरवर नेहाल नज्जू, चमरू जामुदा, केदार बानरा, श्याम गागराई, सविता गागराई, सुखलाल आदि शामिल थे।

शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि अपिर्त करते झामुमो नेता।

गाड़ाकुटी की टीम रही विजयी

मछुआगागराई की स्मृति में नकटी के हाथी मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबाॅल प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला गाड़ाकुटी बूढ़ा टीम सीकेपी और आई लव यू बैरलसांगो दूबसुरी कराईकेला के बीच खेला गया। जिसमें गाड़ाकुटी सीकेपी की टीम 1-0 से विजयी रही।