सिलेंडर फटा, लाखों का सामान जलकर राख
चक्रधरपुर| शनिवारको सुबह करीब 8 बजे बंडामुंडा डीजल कॉलोनी के L/15/2 निवासी संजय गिरी के घर में सिलेंडर फटने से घर में आग लग गई। आग से जनहानि नहीं हुई है। हालांकि घर में रखे अलमीरा, फ्रिज, टीवी, कपड़ा समेत करीब लाखों का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी पाकर ओड़िशा राज्य के दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच कर किसी तरह आग पर काबू पाया। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई थी।