मौसम में बदलाव कई क्षेत्रोंे में बारिश
चक्रधरपुर/ सोनुवा|दो दिनोंकी गर्मी के बाद मौसम में बदलाव आया है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में ठंड का प्रकोप बढ़ा है। शनिवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। दोपहर को थोड़ी सी धूप के बाद शाम को हल्की बारिश भी हुई। सोनुवा प्रखंड में सुबह से ही आकाश में बादल छाए हुए थे। दोपहर में अचानक बारिश शुरू हो गई। शाम को करीब तीन बजे आधा घंटा तक झमाझम बारिश हुई। मौसम बदलने के कारण ठंड बढ़ गई है। पारा अचानक 7 से आठ डिग्री घट गया है। डा. गंगाराम बांकिरा के मुताबिक मरीजों की संख्या बढ़ेगी।