पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेल बजट से लोगों को है उम्मीद, सौंपा मांग पत्र

रेल बजट से लोगों को है उम्मीद, सौंपा मांग पत्र

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेल बजट से चक्रधरपुर अनुमंडल के लोगों को काफी उम्मीद है। केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु को पत्र सौंप कर लोगों ने विभिन्न ट्रेनों की सुविधा की मांग की है। खरसावां विधायक दशरथ गागराई ने मांग पत्र सौंप कर चक्रधरपुर से रांची भाया राजखरसावां, सीनी, कांड्रा के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चलाने। टाटानगर राउरकेला के बीच एक जोड़ी मेमू ट्रेन चलाने, टाटानगर से हावड़ा तक चलने वाली स्टील एक्सप्रेस का विस्तार चक्रधरपुर तक करने, टाटानगर-यशवंतपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने सहित कई मांगे शामिल हैं। इसके साथ ही रेलवे में ग्रुप डी की नियुक्ति मंडल स्तर पर करने की भी मांग की गई है।

सोनुवा में एलेप्पी उत्कल ट्रेन के ठहराव की मांग

झामुमोजिला संगठन सचिव दीपक प्रधान ने सोनुवा रेलवे स्टेशन पर टाटा-एलेप्पी एक्सप्रेस तथा पुरी-हरिद्वार उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह दोनों मांगें सोनुवावासियों की पुरानी हैं। ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण यहां के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा की पढ़ाई से वंचित होना पड़ रहा है। इसके साथ ही लोगों को आनेजाने में परेशानी हो रही है।

लोकलट्रेन चलाने की मांग

भारतीयकिसान संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रजीत समद ने मांग पत्र सौंप कर टाटानगर और राउरकेला स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन की मांग की है। टाटानगर और राउरकेला स्टेशनों के बीच आजादी के इतने वर्षों बाद भी दिन के समय यात्रा करने में काफी कठिनाई होती है।

खबरें और भी हैं...