स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खुला
सोनुवा| सोनुवामें शनिवार को स्टेट बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र खुला। सोनुवा प्रखंड कार्यालय के सामने मेन रोड के पास केंद्र का उदघाटन स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के चक्रधरपुर शाखा प्रबंधक शिव नारायण सिन्हा एवं सोनुवा प्रखंड प्रमुख काजल माझी ने किया। मौके पर ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक संजीव कुमार दास ने बताया कि केंद्र में बचत खाता, आरडी खाता एवं फिक्स डिपोजिट की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा बीस हजार रुपए तक निकासी एवं पचास हजार रुपए तक जमा करने की सुविधा मिलेगी।