पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुद्दा एक, विरोध का तरीका अलग अलग

मुद्दा एक, विरोध का तरीका अलग-अलग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंत्रिपरिषदकी स्वीकृति के बाद पारित हुए छठे पुनरीक्षित उत्क्रमित वेतनमान के प्रस्ताव पर रोक लगने से शिक्षक संघ नाराज है। चक्रधरपुर में तीन शिक्षक संघ हैं। तीनों ने बैठक कर इसका अलग-अलग ढंग से विरोध जताया है। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने जहां में 19 20 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा की है। वहीं राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने काला बिल्ला लगाकर काम करने की बात कही। वहीं झारखंड राज्य शिक्षक संघ ने प्राथमिक शिक्षक संघ को नैतिक समर्थन दिया परंतु वे अवकाश में नहीं रहेंगे।

तीसरा गुट

दूसरा गुट

पहला गुट

काला बिल्ला लगाकर करेंगे काम

देंगे नैतिक समर्थन, अवकाश में नहीं रहेंगे: देहूरी

आज धरना-प्रदर्शन

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा निर्णय लिया गया है कि वे 19 20 सितंबर को काला बिल्ला लगाकर प्रदर्शन करेंगे। संघ के जिला महामंत्री विमल किशोर महतो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने-अपने प्रखंड मुख्यालयों में जमा होकर काला बिल्ला लगाकर विद्यालयों में पठन पाठन करेंगे। इनके बाद भी अगर वित्त सचिव स्थगन पत्र को निरस्त नहीं करते हैं तो महासंघ आगे की रणनीति तय करेगा।

झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव अनिल देहूरी, अध्यक्ष अशोक मंडल उपाध्यक्ष मंगलेश पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि संघ के महासचिव ब्रजबिहारी पांडेय ने दूरभाष पर सभी जिला प्रखंड ईकाई को निर्देश दिया है कि 19 20 सितंबर के सामूहिक अवकाश से शिक्षक अलग रहेंगे। वे सिर्फ नैतिक समर्थन देंगे। श्री देहूरी ने बताया कि संघ के पदाधिकारियों सरकार के बीच वार्ता के बाद सरकार ने एक कमेटी का गठन कर फिटमेंट टेबल की विसंगतियों को दूर करने के लिए 15 दिनों का समय मांगा है। 15 दिनों में विसंगतियां दूर नहीं होती हैं तो बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनेगी।

अंचल कॉलोनी मध्य विद्यालय के सभागार में अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय साहू की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। बैठक में शिक्षकों ने छठे पुनरीक्षित उत्क्रमित वेतनमान पर रोक लगाए जाने की निंदा की गई। इसके विरोध में 19 20 सितंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। 19 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक के बाद बीईईओ को एक ज्ञापन सौंपकर इसकी जानकारी दी गयी। बैठक में अंचल अध्यक्ष कम