रोटरी ने रिलीफ फंड में दिए 21 हजार
चक्रधरपुर| जम्मूकश्मीर के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए रोटरी क्लब चक्रधरपुर ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष में 21 हजार रुपया जमा कराया है। इस संबंध में क्लब के सदस्यों ने कहा जम्मू-कश्मीर में हुई त्रासदी बहुत भयावह है। उन्होंने दुआ करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग इस परेशानी से जल्दी बाहर निकले। कहा प्रभावित लोगों से क्लब पूरी हमदर्दी रखता है।