चित्रा और रामप्रवेश को पहला स्थान
चक्रधरपुर | 17सितंबर को जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय चक्रधरपुर में मतदाता जागरुकता प्रतियोगिता की गई। उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीओ रवि शंकर शुक्ला ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि 18 साल पूरा करने वाले हर युवा काे वोटर आईडी कार्ड बनाकर अच्छा उम्मीदवार चुनने का अधिकार है। युवा ही देश के भविष्य हैं। उन्होंने युवाओं को मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया। विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं को। मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में निबंध प्रतियोगिता, सुझाव प्रतियोगिता तथा क्विज प्रतियोगिता आयोजित हुई। सुझाव प्रतियोगिता में 14 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें डीआर चित्रा को प्रथम स्थान, जेम्स टूटी को द्वितीय तथा सुषमा कुमारी को तृतीय स्थान मिला। जबकि निबंध प्रतियोगिता में 59 प्रतिभागी शामिल हुए। इसमें रामप्रवेश कुमार को प्रथम स्थान, डेजी श्यामली बेग को द्वितीय स्थान तथा ममता कुमारी को तृतीय स्थान मिला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीओ नीतू कुमारी थी। मौके पर प्रिंसिपल प्रो नागेश्वर प्रधान, प्रो पी सियल, प्रो आदित्य कुमार, प्रो आफताब अहमद, प्रो आरबी महंती समेत काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।