पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलनगरी में पूजे गए बाबा विश्वकर्मा

रेलनगरी में पूजे गए बाबा विश्वकर्मा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिल्पदेवभगवान विश्वकर्मा की पूजा बुधवार को रेलनगरी चक्रधरपुर में धूमधाम से हुई। इस दौरान चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय के रेलवे कॉलोनियों के अलावा कई विभागों में 20 से ज्यादा पूजा पंडाल बनाए गए। पंडालों विभिन्न विभागों द्व‌ारा आयोजित पूजा में तरह-तरह की झांकियां पेश की गईं। इनमें बिजली बचाने, सामजिक-आर्थिक परिवर्तन और रेलवे में रहे बदलावों से जुड़े मॉडल पेश किए गए। पूजा पंडालों में ज्ञान सुविचार पर आकर्षक झाकियां बनाई गईं। पूरा इलाका विद्युत सज्जा से जगमगाता रहा। गोइलकेरा, मनोहरपुर, बंदगांव ,कराईकेला, सोनुवा, केरा आदि अंचलो में भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई।

इनक्षेत्रों में हुई पूजा-अर्चना: पोटरखोलीइलेक्ट्रिक सब स्टेशन, सीनियर सेक्शन, इंजीनियर पी वे कार्यालय,सीनियर सेक्शन इंजीनियर वर्कर्स कार्यालय पूर्वी पश्चिमी, आरी कॉलोनी इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, ऑपरेटिंग कार्यालय, सिगनल एंड टेलीकॉम कार्यालय, सीसीटीएन, लोको शेड, ट्रेन लाईटिंग कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग कार्यालय

नाकटी में हुआ झूमर नाच

विश्वकर्मापूजा के मौके पर बंदगांव के नाकटी पंचायत भवन के समीप झूमर नाच बूगी वूगी डांस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया मिथुन गागराई ने किया। गायन के लिए ओड़िशा के मयूरभंज के झूमर कलाकारों को बुलाया गया था। वहीं बूगी-बूगी में जमशेदपुर के कलाकारों ने जलवा दिखाया। इस मौके पर करीब दो हजार की तादाद में भीड़ जुटी रही।

मनोहरपुर: बुधवारको भगवान विश्वकर्मा की पूजा मनोहरपुर आनंदपुर प्रखंड में धूमधाम के साथ की गई। इस मौके पर मनोहरपुर के रेलवे क्षेत्र में विभिन्न विभागों के अलावा कई सार्वजनिक स्थानों गैराजों में भगवान की प्रतिमा स्थापित करते हुए विधिपूर्वक उनकी पूजा-अर्चना की गई। इस मौके पर कई दुकानों अन्य जगहों पर भी भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई।

गोइलकेरा : गोइलकेरामें शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से की गई। दर्जनभर स्थानों पर भगवान की प्रतिमा स्थापित कर विभिन्न संगठनों संस्थाओं द्वारा पूजा-अर्चना की गई। थर्ड रेल लाइन का कार्य करा रही त्रिवेणी इंजीकॉन्म्स के कैंप, रेलवे स्टेशन, ड्राइवर संघ, गोइलकेरा विद्युत उपकेन्द्र, न्यू ड्राइवर संघ, महादेवशाल केबिन, डालैकेला रेलवे क्रॉसिंग, मछुवा टोली आदि जगहों पर भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। लोगों ने घरों में भी पूजा-अर