पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीएई के सदस्य प्रेमचंद मुर्मू का किया गया स्वागत

टीएई के सदस्य प्रेमचंद मुर्मू का किया गया स्वागत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झारखंडजनजातीय परामर्शदातृ समिति (टीएई) के नव नियुक्त सदस्य चक्रधरपुर निवासी प्रेमचंद मुर्मू का गुरुवार को शहर के कांग्रेसियों ने स्वागत किया। स्थानीय वन विश्रामागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता नगर कांग्रेस अध्यक्ष जेपी शेखर ने की। मौके पर प्रेमचंद मुर्मू ने अपने काम की रूपरेखा बताई। कहा कि सरकार ने जिस उद्देश्य से उन्हें सदस्य मनोनीत किया है। उसपर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में जनजातियों की स्थिति अच्छी नहीं है। समिति की बैठक में जनजातियों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ रखकर उसका समाधान कराने का प्रयास करेंगे। नगर अध्यक्ष जेपी शेखर जिला उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने श्री मुर्मू के मनोनयन को क्षेत्र के लिए खुशखबरी बताते हुए कहा कि इसका लाभ जनजातियों के साथ पार्टी संगठन को मिलेगा। स्वागत समारोह का संचालन ओबीसी विभाग के जिला उपाध्यक्ष मुमताज अंसारी ने किया। मौके पर सुशीला टोप्पो, गोपीचंद चाकी, हरिचरण बोदरा, सेलाय पूर्ति, हरि राव, प्रदीप बाग, विजय सुंब्रई, रजनी प्रधान आदि मौजूद थे।