पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मां मनसा की पूजा हुई धूमधाम से

मां मनसा की पूजा हुई धूमधाम से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चक्रधरपुर| पोड़ाहाटअनुमंडल के विभिन्न गांवों में बुधवार को मां मनसा की पूजा धूमधाम से की गई। पूजा का शुभारंभ 17 सितंबर को हुआ और विसर्जन 18 सितंबर की शाम को किया गया। चक्रधरपुर के पदमपुर, कुदलीबाड़ी, रामचंद्रपुर, बाराकाट, इंदकाटा आदि गांव में पूजा की गई। पूजा से पूर्व नदी घाटों से मां मनसा की घट पूजा कर लाए गए कलश को पूजा स्थल पर स्थापित किया गया। मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने बकरा बतख की बली दी। पूजा में दूर दराज के भक्त पहुंचे थे।