पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंडा समाज समिति की बैठक 14 को

मुंडा समाज समिति की बैठक 14 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदिवासीमुंडा समाज विकास समिति की बैठक 14 दिसंबर को चक्रधरपुर प्रखंड के ग्राम गुड़ासाई में रखी की गई है। इस बैठक में सामाजिक मुद्दो पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही चक्रधरपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों से समाज के सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी समिति के केन्द्रीय अध्यक्ष बुधराम लागुरी ने दी है। लागुरी ने कहा कि मुंडा समाज की एकता विकास से संबंधित लगातार समाज के लोगों के साथ संपर्क कार्यक्रम चल रहा है। चुनाव के दौरान भी समिति की ओर से पूरे जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत समाज के लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव की भी समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के दौरान यह देखा जाएगा कि समाज के लोग मत का कितना उपयोग किया है।