कैमरे से पकड़ाया पॉकेटमार
चक्रधरपुर|चक्रधरपुर जीआरपीथाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने चक्रधरपुर स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से कृष्णा राव नामक एक पॉकेटमार को पकड़ा है। इस संबंध में थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि बुधवार को देवघर जिले के कोडा थाना निवासी व्यास प्रसाद सिंह ने थाने में रेलवे स्टेशन के बुकिंग काउंटर पर पॉकेटमारी होने की शिकायत लिखाई थई। इसके बाद थाना प्रभारी ने फुटेज देखकर पाकेटमार को पकड़ लिया।