20 लोगों से 6400 रुपए जुर्माना वसूला
चक्रधरपुर| आरपीएफके जवानों ने विभिन्न मामलों में संलिप्त 20 लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी विशाल श्रीवास्तव की आदलत में प्रस्तुत किया। जहां दंडाधिकारी ने इन लोगों के जुर्म को देखते हुए 6400 रुपए जुर्माना कर रिहा कर दिया। जानकारी के अनुसार चांडिल आरपीएफ के जवानों ने 9, सीनी आरपीएफ ने 1 एवं टाटानगर आरपीएफ के जवानों ने 1 को महिला डिब्बे में सफर करने के जुर्म में गिरफ्तार किया था। वहीं घाटशिला आरपीएफ ने 7, सीनी ने 1 एवं टाटानगर आरपीएफ के जवानों द्वारा 1 को स्टेशन परिसर में अश्लील हरकत करने के जुर्म में गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था।