पहले कहा नहीं पिटवाया, अब चिरौरी
ऋषिकेश सिंह देव | चक्रधरपुर
चक्रधरपुरमें डीटीओ नवीन कुमार उनके बॉडीगार्ड संदीप गिरि द्वारा ड्राइवर प्रदीप कुमार की पिटाई का मामला आगे बढ़ गया है। डीटीओ नवीन कुमार मोबाइल पर संपर्क कर ड्राइवर के भाई दीपक ज्योतिषी को मनाने में लगे हुए हैं। कह रहे हैं कि चलिए जो हुआ सो हुआ माफ कीजिए, गार्ड ने गलती की है। किसी तरह मामला सुलझा लीजिए। इतना ही नहीं मामला बढ़ने पर शुक्रवार को जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती ड्राइवर प्रदीप कुमार के पास पहुंच मामले को दबाने के लिए प्रेशर बना रहे हैं। इधर चक्रधरपुर थाने में डीटीओ नवीन कुमार के इशारे पर अंगरक्षक संदीप कुमार गिरि द्वारा पीट कर दोनों हाथ तोड़े जाने सिर फोड़ने की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। लोग भी गुस्से में हैं। इस घटना के खिलाफ शुक्रवार को चक्रधरपुर-केरा-झरझरा रूट पर एक भी गाड़ियां नहीं चलीं। सांसद लक्ष्मण गिलुवा के अलावा अन्य नेताओं ने कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
केरा-झरझरा मार्ग पर गाड़ियों के नहीं चलने से परेशान यात्री।
गंभीर रूप से घायल ड्राइवर।
यात्री रहे परेशान
ड्राइवरको पीटकर अधमरा किए जाने की घटना के विरोध में चक्रधरपुर-झरझरा-केरा रूट की करीब 40 गाड़ियां शुक्रवार को नहीं चलीं। पूरी तरह से गाड़ियों का आवागमन बंद रहा। ड्राइवरों की मांग है कि घटना के आरोपी गिरफ्तार किए जाएं। हालांकि गाड़ियों के नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
मानवाधिकारदिवस पर बर्बर कार्रवाई
गुरुवारको ड्राइवर प्रदीप कुमार ज्योतिषी की पिटाई घूस की रकम नहीं देने पर की गई। उस दिन मानवाधिकार दिवस था। मानवाधिकार दिवस पर बर्बर कार्रवाई से लोग नाराज हैं। चक्रधरपुर में इस कार्रवाई से लोग गुस्से में हैं। लोगों का कहना है कि अगर गलती है तो जुर्माना लेना चाहिए।
परिजनों को दे रहे प्रलोभन
दैनिकभास्कर संवाददाता से बातचीत के दौरान डीटीओ नवीन कुमार ने जांच के क्रम में ड्राइवर से मारपीट किए जाने हाथ तोड़े जाने के मामले से इनकार किया था। लेकिन अब पीड़ित परिजनों से गुहार लगा रहें हैं कि जो भी हुआ उसे भूल समझौता कर लीजिए। वह टीएमएच पहुंच कर प्रलोभन भी परिजनों को दे रहे हैं। इधर दोनों हाथ तोड़वा बैठे प्रदीप के परिजन इस मामले में चुप नहीं है।
टीएमएचमें सिटी स्कैन, स्थिति गंभीर
गुरुवारको गाड़ियों की जांच के नाम पर छह किमी दौड़ा कर डीटीओ उनके बॉडीगार्ड न