ठाकुर जी का 127 वां जन्मोत्सव 21 को
चक्रधरपुर| ठाकुरअनुकूलचंद्र जी का 127वां जन्मोत्सव 21 दिसंबर को बुनियादी विद्यालय कराईकेला प्रांगण में मनाया जाएगा। ब्रह्ममुहूर्त में मांगलिक शहनाई, अहले सुबह साढ़े चार बजे उषा कीर्तन, प्रात: 6.09 बजे श्री ठाकुर जी के अमिट धर्म ग्रंथादि पाठ, सुबह साढ़े 9 बजे शोभायात्रा, पूर्वाह्न 11 बजे साधारण सभा, भजन कीर्तन दोपहर एक बजे प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम की जानकारी सत्संगी वृंद कराईकेला द्वारा दी गई।