बीएसएनएल सेवा पर लगाया ग्रहण
सोनुवा| सोनुवाप्रखंड में करीब एक सप्ताह से बीएसएनएल के फोन की घंटी नहीं बज रही है। इसके साथ ही बीएसएनएल की अन्य सेवाओं पर भी ग्रहण लग गया है। मोबाइल सेवा के साथ-साथ ब्रॉडबैंड, वाईमैक्स आदि भी ठप पड़ी हुई हैं। सोनुवा-चक्रधरपुर मुख्य सड़क का निर्माण कार्य बीएसएनएल के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क निर्माण के साथ ही इस मार्ग पर दर्जनों पुलिया भी बन रही हैं। पुलिया निर्माण के लिए खुदाई किए जाने से सड़क के किनारे जमीन के नीचे दबे केबल कटते जा रहे हैं। जिससे बार-बार बीएसएनएल की सेवा बाधित हो रही है।
केबलजोड़ते-जोड़ते मैकेनिक परेशान : बार-बारकेबल कटने से बीएसएनएल के मैकेनिक भी मरम्मत करते-करते परेशान हो रहे हैं। मैकेनिक एक जगह केबल दुरूस्त करते हैं। दो-तीन दिनों तक सेवा ठीक रहती है, लेकिन फिर अन्य स्थान पर केबल कट जाता है, जिससे दोबारा परेशानी जाती है। इधर सेवा बाधित रहने से प्रखंड कार्यालय, बैंक समेत अन्य काम प्रभावित हो रहा है।