ब्लड बैंक के लिए मिली सहमति
चक्रधरपुर| झारखंडस्वास्थ्य विभाग एवं नाको (नेशनल एड्स कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन) की जिले के सिविल सर्जन एवं रक्त संग्रह संस्थाओं के साथ कुछ दिनों पहले रांची के नामकुम स्थित स्वास्थ विभाग में बैठक हुई थी। जिसमें नाको द्वारा चक्रधरपुर में ब्लड बैंक बनाने की सहमति जताई गई एवं सिविल सर्जन को इस संबंध में काम करने का निर्देश दिया गया है। उक्त बातें चक्रधरपुर के समाजसेवी उमापद वटब्याल उर्फ बाटू दा ने दी। उन्होंने कहा कि लगातार चक्रधरपुर अनुमंडल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीबी चौधरी एवं चाईबासा सदर अस्पताल के सिविल सर्जन भूषण प्रसाद से अनुमंडल अस्पताल में ब्लड बैंक की मांग की जा रही थी। इस विषय पर 16 दिसंबर के बाद चाईबासा में विस्तारपूर्वक वार्ता होगी।