पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हस्तशिल्प महोत्सव सह मेले का उदघाटन

हस्तशिल्प महोत्सव सह मेले का उदघाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेहाई स्कूल मैदान में हस्तशिल्प महोत्सव सह मेले का उदघाटन शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिला परिषद उपाध्यक्ष श्याम सुंदर महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वदेशी जागरण ट्रस्ट द्वारा लगाए गए हस्तशिल्प मेले से देश राज्य के कुटीर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इनका प्रयास सराहनीय है। स्वदेशी हाथ से निर्मित विभिन्न वस्तुओं का उपयाेग करना चाहिए। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा।

वहीं मेला संयोजक मनोज सिंह ने कहा कि मेले में 90 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। मेले में बनारसी साड़ी, जयपुरी चूड़ियां, राजस्थानी जूते चप्पल, कांथा वर्क की साड़ियां, बांस टेरोकोटा के सामानों के स्टॉल लगे हैं। इस बार के मेले में देहरादून की मोदी बंडी खास रहेगी। मेला 12 से 25 दिसंबर तक चलेगा। इस मौके पर मेला संयोजक दल के समन्वयक संजय कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी अमितेश अन्य लोग मौजूद थे।