हर महीने कागजात की जरूरत नहीं
चक्रधरपुर| चक्रधरपुररेल मंडल में मंथली टिकट (एमएसटी) पर यात्रा करने वाले यात्रियों को रिन्युवल करने के लिए किसी तरह के कागजात को बुकिंग काउंटर पर जमा नहीं करना पड़ेगा। रेलवे ने इस नियम को सभी जोन में लागू कर दी है। ज्ञात हो कि रेलवे एमएसटी के नियमों में कुछ बदलाव किया था। जिसमें किसी भी ट्रेन की एमएसटी बनाने में यात्रियों को बुकिंग काउंटर पर एक आवेदन पत्र के साथ दो फाेटो एवं फोटो पहचान पत्र की जेरॉक्स कॉपी जमा करनी पड़ती थी। इसके बाद जब एमएसटी रिन्युवल करने की बारी आती थी तो फिर से फोटो पहचान पत्र की जेरॉक्स कॉपी जमा करनी पड़ती थी।
काउंटरमें नहीं मिलता फॉर्म : चक्रधरपुरस्टेशन के बुकिंग काउंटर से एमएसटी बनाने वालों को फाॅर्म नहीं दिया जा रहा है। लोगों को इसका फाॅर्म स्टेशन के नजदीकी दुकानों से 2 रुपए में खरीदना पड़ रहा है।