पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने की बनी रणनीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइलेरियाउन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर के कार्यालय में प्रखंड स्तरीय टॉस्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गई।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम 19 जनवरी को आयोजित होना है, लेकिन उस दिन पल्स पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम भी है। जिस कारण कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग को दिक्कतें आने की संभावना है। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के निर्धारित तिथि को लेकर स्वास्थ्य विभाग उपायुक्त की बैठक में विचार रखेगा। बैठक के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सीबी चौधरी ने कहा कि दो साल से नीचे के बच्चे, गर्भवती महिलाएं और गंभीर बीमारी से ग्रसित को फाइलेरिया की दवा नहीं देना है। बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कमलेश कुमार, महिला पर्यवेक्षिका एस चटर्जी, एकजुट संस्था के विजय कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिन्हा, रवि भूषण सिंह आदि मौजूद थे।

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के लिए बैठक करते पदाधिकारी।