पदाधिकारियों के माध्यम से बटेंगे कंबल
गरीबअसहाय लोगों को अब प्रशासन की ओर से बांटे जाने वाले कंबलों के लिए आदर्श आचार संहिता खत्म होने का इंतजार करना नहीं पड़ेगा। सरकार के उप सचिव सुधीर कुमार रंजन ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चाईबासा को निर्देश जारी किया है कि कंबल का वितरण पदाधिकारी के माध्यम से कराया जाए।
वितरण कार्य में किसी राजनैतिक व्यक्ति और जनप्रतिनिधियों को संलग्न करें। ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पूर्व ही जिले के सभी प्रखंडों में कंबल भेज दिए गए थे। चक्रधरपुर प्रखंड में 23 पंचायतों के लिए 21 सौ कंबल बांटने के लिए मिले हैं।